home page

कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर नई पाबंदियां लागू

 | 
कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर नई पाबंदियां लागू


गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर प्रशासन ने नई पाबंदियां लागू कर दी हैं। नए निर्देशों के तहत अब पुल पर वाहनों को रोकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने पुल पर वाहन खड़ा कर फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर भी रोक लगा दी है। लोगों को नियमों की जानकारी देने के लिए पुल पर नो स्टैंड, नो फोटोग्राफी के बोर्ड लगाए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश