home page

नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

 | 
नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ


गुवाहाटी, 04 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने शनिवार को नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, नियमों और प्रक्रियाओं की बेहतर समझ प्रदान करेगा तथा उन्हें प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करने में मदद करेगा।

गोपीनाथ बरदलै भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष ने विधायकों से नौ विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, बहस, नेतृत्व, बजट, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण तथा मीडिया सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका, लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया तथा मंत्री नीलिमा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षाविदों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और अनुभवी पत्रकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में विधायकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश