प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 14 नवंबर (हि.स.)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की ओर से गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बोलिन कुली, पूर्व विधायक एवं मंत्री अबू सालेह नजमुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव बिपुल गोगोई तथा कामरूप महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्न दास ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित सभी लोगों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

