home page

नाजिरा के मेजेंगा में भीषण सड़क हादसा, पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौके पर मौत

 | 
नाजिरा के मेजेंगा में भीषण सड़क हादसा, पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौके पर मौत


शिवसागर (असम), 21 नवंबर (हि.स.)। जिले के नाजिरा स्थित मेजेंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पशु पालन विभाग के कर्मचारी रिंकू गोगोई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाजिरा से मेजेंगा की ओर जा रहा स्कूटर अनियंत्रित होकर पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते यह घटना घटी। ज्ञात हो कि स्कूटर को रिंकू गोगोई ही चला रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश