home page

नलबाड़ी में सरकारी शिक्षक नहीं कर सकेंगे पत्रकारिता, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

 | 

गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)। असम के नलबाड़ी जिले में अब कोई भी सरकारी शिक्षक पत्रकारिता नहीं कर सकेगा। जिला शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के पत्रकारिता करने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है। नलबाड़ी जिले के विद्यालयों के निरीक्षक ने आम लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी विभाग को देने की अपील की है।

इसके लिए 99573 92702 नंबर जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश