नगांव उपचुनाव: विकास और बदलाव के लिए जनता ने भाजपा को दिया समर्थन, देवाशीष शर्मा
नगांव (असम), 09 अक्टूबर (हि.स.)। असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि नगांव की जनता ने विकास और बदलाव के हित में भाजपा को दिल खोलकर वोट दिया है।
देवाशीष शर्मा ने कहा कि नगांव के लोगों ने विकास की उम्मीदों के साथ भाजपा को अपना भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने जनता के इस समर्थन पर खुशी व्यक्त की।
वहीं, चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देवाशीष शर्मा की पत्नी जान्हवी शर्मा ने भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि नगांव की जनता ने विकास के उद्देश्य से भाजपा को पूरे उत्साह के साथ मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि इस परिणाम से वह बेहद खुश हैं। भाजपा उम्मीदवार के परिवार ने जनता के समर्थन पर संतोष व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है। आज चुनाव परिणाम का रुझान निर्णायक रूप से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जा रहा है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

