ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
| Nov 24, 2026, 09:05 IST
नगांव (असम), 24 नवंबर (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत पुरनीगोदाम रेलवे स्टेशन के पास बीती रात रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शिलघाट से धुबरी की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का संदेह जताया गया है। ट्रेन की टक्कर के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी की टीम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी कोशिशों में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

