home page

रहा में एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई ने किया चुनाव प्रचार

 | 

नगांव (असम), 01 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उप चुनाव के मद्देनजर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई ने आज रहा इलाके में जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जेल जाने वाला पहला व्यक्ति ही डॉ. हिमंत बिस्व सरमा होगा। लोग अब भाजपा से डरना छोड़ चुके हैं। यह लोकतंत्र की जीत है। प्रशासन को हेकड़ी दिखाकर प्रशासन के जरिए भाजपा गैरकानूनी काम कर रही है। असम के विभिन्न हिस्सों से सिंडिकेट में शामिल गुंडा गिरोह को लेकर प्रचार में उतारा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जय श्रीराम कहती है। लेकिन वे राम मंदिर के पैसे चुराते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रचार ज्यादा, काम कम। इसलिए लोग धीरे-धीरे भाजपा को छोड़ रहे हैं। गोगोई ने कहा कि एआईयूडीएफ के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन आज़मल को मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने चुनाव में खड़ा किया है। भाजपा और एआईयूडीएफ में समझौता है। इस लोग समझ गए हैं। इसलिए इस बार लोग कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा को वोट देंगे।

एपीसीसी अध्यक्ष गोगोई ने कहा कि डॉ. सरमा ने कहा था कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। एक बार कहेंगे वे मुझे पहचानते नहीं है। वह बकवास कर रहे हैं। अजमल को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा की जीतने की जो सोच है वह गलत धारणा है। इस बार कांग्रेस के साथ जीत होगी। उन्होंने अन्य कई गंभीर आरोप भाजपा और मुख्यमंत्री पर लगाए।

गोगोई ने कहा कि अजमल को अगर दो लोग नहीं पकड़ेंगे तो वे स्वयं एक कदम भी नहीं चला पाएंगे। ऐसे शारीरिक रूप से कमजोर आदमी को कोई वोट नहीं देगा। अजमल केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे। आगामी 2029 में कांग्रेंस ही केंद्र में सरकार बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा