home page

नगांव लोकसभा सीट हमारे लिए चुनौतीपूर्ण, लेकिन हम लड़कर जीतेंगे: दिलीप सैकिया

 | 
नगांव लोकसभा सीट हमारे लिए चुनौतीपूर्ण, लेकिन हम लड़कर जीतेंगे: दिलीप सैकिया


नगांव (असम), 09 सितंबर (हि.स.)। असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि नगांव लोकसभा सीट पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

सैकिया ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मभूमि वाले नगांव लोकसभा क्षेत्र में स्वदेशी लोगों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए भाजपा का जीतना जरूरी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नगांव लोकसभा क्षेत्र के स्वदेशी मतदाता भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश