home page

नगांव लोकसभा उपचुनाव: भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ, तृणमूल प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

 | 
नगांव लोकसभा उपचुनाव: भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ, तृणमूल प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


नगांव (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ, तृणमूल प्रत्याशियों ने आज नगांव जिला आयुक्त के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने हजारों समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए भाजपा की ओर से नगांव में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

नामांकन के दौरान शर्मा के साथ मंत्री पीयूष हाजरिका, मंत्री केशव महंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशाल रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने से क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी शिवामणि बोरा ने भी नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एआईयूडीएफ प्रत्याशी बदरुद्दीन अजमल ने भी बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी विधायक शेरमान अली अहमद ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चारों प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के साथ नगांव लोकसभा उपचुनाव की चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश