home page

कलियाबर में 38 मवेशियों के साथ कंटेनर ट्रक जब्त

 | 
कलियाबर में 38 मवेशियों के साथ कंटेनर ट्रक जब्त


नगांव (असम), 06 नवंबर (हि.स.)। नगांव जिले में बीती रात अवैध गाय तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच कलियाबर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात के समय छापेमारी कर 38 मवेशियों के साथ एक कंटेनर वाहन जब्त करने में कामयाबी पाई।

कलियाबर पुलिस ने आज बताया है कि पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि एक बड़ा अपराधी रात के अंधेरे में कंटेनर ट्रक के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने नाका लगाकर वाहन को रोका। इस अभियान में एक कंटेनर ट्रक (जेएच-01सीएच-1159) को पुलिस ने जब्त किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 38 मवेशियों को बरामद किया गया, जिन्हें निर्दयता से भरा गया था। इनमें से एक मवेशी की मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मवेशियों को शिवसागर जिले से नगांव के रूपहीहाट ले जाया जा रहा था। इस घटना के संबंध में पुलिस वाहन चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय