नगांव लोकसभा उपचुनाव: आज अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ उम्मीदवार करेंगे नामांकन पत्र दाखिल
| Sep 16, 2026, 09:50 IST
नगांव (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। बुधवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल भी अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै के इस्तीफे के बाद नगांव लोकसभा सीट रिक्त हुई थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। उपचुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

