home page

नगांव उपचुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी, भाजपा की जीत बोनस होगी : मुख्यमंत्री

 | 
नगांव उपचुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी, भाजपा की जीत बोनस होगी : मुख्यमंत्री


नगांव (असम), 08 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि नगांव लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी। उन्होंने यह भविष्यवाणी मतगणना से एक दिन पहले की। नगांव लोकसभा सीट के लिए छह अक्टूबर को मतदान हुआ था और मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नगांव में भाजपा की जीत होती है तो यह पार्टी के लिए एक तरह का बोनस होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर उन्हें पूरा विश्वास है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नगांव के दीघली चापरी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के पहले सिरेमिक टाइल्स निर्माण उद्योग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराए गए दीघली चापरी को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

त्यागवीर हेम बरुवा महाविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की सपने देखने की क्षमता को उसका परिवेश सीमित करता है। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए तमिलनाडु गईं असम की युवतियों के प्रेरणादायक सफर की कहानी भी साझा की और कहा कि अवसर एवं बेहतर वातावरण युवाओं के सपनों को नई दिशा दे सकते हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश