नगांव उप-चुनावः 25 उम्मीदवारों ने 35 नामांकन पत्र दाखिल किए
| Sep 16, 2026, 21:48 IST
गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। नगांव संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव 2026 के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। इस चुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने 35 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
गौरतलब है कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 25 उम्मीदवारों में भाजपा के देवाशीष शर्मा, एआईयूडीएफ के मो. बदरुद्दीन अजमल, कांग्रेस की शिबामोनी बोरा और एआईटीसी के अब्दुल सलाम शामिल थे।
नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर है। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को निर्धारित है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

