home page

नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम का दूसरा रैंडमाइजेशन

 | 
नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम का दूसरा रैंडमाइजेशन


नगांव (असम), 23 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए ईवीएम के दूसरे रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया मंगलवार को नगांव में पूरी की गई। यह प्रक्रिया नगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों चुनाव जिलों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में सामान्य पर्यवेक्षक तथा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम को मतदान केंद्र संख्या आवंटित कर दी गई है। इसके बाद नगांव और मोरीगांव दोनों चुनाव जिलों में मतदान केंद्रवार ईवीएम के पृथक्करण की प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया बुधवार, 23 सितंबर तक पूरी किए जाने की निर्धारित है।

उपचुनाव के लिए ईवीएम की कमीशनिंग की प्रक्रिया 29 सितंबर, 2026 से शुरू की जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश