home page

नगांव उपचुनाव में कांग्रेस शत प्रतिशत जीतेगी: गौरव गोगोई

 | 
नगांव उपचुनाव में कांग्रेस शत प्रतिशत जीतेगी: गौरव गोगोई


गुवाहाटी, 8 सितंबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आगामी नगांव लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शत प्रतिशत जीत का दावा किया है।

गोगोई ने कहा कि कांग्रेस नगांव लोकसभा क्षेत्र को लेकर पहले से ही आश्वस्त थी और आज भी पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कहा, “हम पहले भी नगांव को लेकर निश्चित थे, अभी भी निश्चित हैं और भविष्य में भी निश्चित हैं कि हम जीतेंगे।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगांव उपचुनाव में कांग्रेस की मुख्य लड़ाई भाजपा के साथ होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश