home page

मंगलदै में युवक-युवती का शव बरामद

 | 
मंगलदै में युवक-युवती का शव बरामद


दरंग (असम), 21 अप्रैल (हि.स.)। असम के मंगलदै के बरुवापारा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया।

पुलिस ने आज बताया कि मृत युवक की पहचान आजिजुल के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर का निवासी था, जबकि युवती बरुवापारा इलाके की रहने वाली बताई गई है। दोनों के शव युवती के घर से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। प्रारंभिक तौर पर प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही मंगलदै पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश