home page

मिजोरम में सोने की बिस्कुट के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

 | 
मिजोरम में सोने की बिस्कुट के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार


आइजोल, 28 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी राज्य मिजोरम में असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोने की बिस्कुट के साथ म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर आइजल के जुआंगतुई इलाके में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने म्यांमार के नागरिक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 82 ग्राम वजन की एक सोने की बिस्कुट बरामद की।

असम राइफल्स के सूत्रों के अनुसार, बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 13.06 लाख रुपये है।

कार्रवाई के बाद गिरफ्तार म्यांमार के नागरिक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बाउंगकाउन पुलिस थाने को सौंप दिया गया। वहीं, बरामद सोने को आगे की जांच और विभागीय प्रक्रिया के लिए सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश