home page

बकरीद पर बाक्सा के माधोपुर में नहीं होगी गो-धन की कुर्बानी

 | 
बकरीद पर बाक्सा के माधोपुर में नहीं होगी गो-धन की कुर्बानी


बाक्सा (असम), 23 मई (हि.स.)। असम के बाक्सा जिले के माधोपुर जामा मस्जिद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सौ से अधिक मुस्लिम परिवारों ने इस बार बकरीद के अवसर पर गो-धन की कुर्बानी नहीं देने का निर्णय लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे किसी भी तरह से हिंदू समाज की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते, क्योंकि गाय सनातन धर्म में पूजनीय मानी जाती है।

क्षेत्र के लोगों ने इस पहल को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। दोनों समुदायों के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव का सकारात्मक उदाहरण बताया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश