home page

बिलासीपारा में महिला की हत्या से सनसनी, पति हिरासत में

 | 

धुबड़ी (असम), 20 सितम्बर (हि.स.)। धुबड़ी जिले के बिलासीपारा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिलासीपारा के काजाइकाटा छठे खंड गांव में हुई, जहां सड़क किनारे बिती रात एक महिला का शव बरामद किया गया।

मृतका की पहचान हसीना खातून के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के पति जमर अली को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। मृतका के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजे जाने की जानकारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा