home page

इलाज के लिए मृण्मय को बेंगलुरु ले जाया गया, एनचएम के कार्यकारी निदेशक कर रहे निगरानी

 | 
इलाज के लिए मृण्मय को बेंगलुरु ले जाया गया, एनचएम के कार्यकारी निदेशक कर रहे निगरानी


गुवाहाटी, 08 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश के बाद असम के निवासी नन्हे मृण्मय को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार के लिए बेंगलुरु ले जाया गया है।

मृण्मय के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं और उसकी चिकित्सा स्थिति की निगरानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम के कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिजीत शर्मा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्चे को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए हैं।

डॉ. अभिजीत शर्मा ने पत्रकारों को मृण्मय को असम से बेंगलुरु ले जाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चे के इलाज के लिए की गई चिकित्सा व्यवस्था और आगे उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी विस्तार से बताया।

मृण्मय को बेंगलुरु स्थानांतरित करने का उद्देश्य उसे विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उसके इलाज की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश