चार जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सांसद निधि से धनराशि आवंटित
| Aug 9, 2026, 17:03 IST
गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। असम के चार जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सांसद निधि से धनराशि आवंटित की गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, सांसद बीरेन वैश्य ने 50 लाख रुपये की राशि आवंटित की है।
इसके अलावा सांसद प्रदान बरुवा और फणीभूषण चौधरी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 25-25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।
इन निधियों का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए किया जाएगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

