सांसद ताई तागाक नएविश्व का नक्शा की निंदा की
सांसद ताई तागाक ने विश्व के नए नक्शे की निंदा की
इटानगर, 09 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद ताई तागाक ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के विश्व के नए नक्शे की निंदा की। उनके अनुसार, इस मैप में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को भारत से अलग और विवादित इलाकों के तौर पर दिखाया गया है।
तागाक ने फिर से कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन भारत का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मोदी सरकार अक्साई चीन के उन इलाकों को वापस पाने के लिए काम करेगी जिन्हें भारत अपना इलाका मानता है।
इस तरह के मैप जारी करना लोगों को गुमराह करने की कोशिश है; यह हमारे लिए बहुत गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन भारत में ऐसी स्थिति से निपटने की क्षमता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे ठीक किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोग सच्चे देशभक्त भारतीय हैं। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रभावित करने के मकसद से किया जा रहा चीन का प्रोपेगंडा वैश्विक स्तर पर चीन की अपनी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

