सिलचर नगर निगम चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता हटी
| Oct 7, 2026, 18:13 IST
गुवाहाटी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। सिलचर नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के संबंध में संबंधित क्षेत्रों में लागू आदर्श आचार संहिता को बुधवार से तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि सिलचर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी के मद्देनजर चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्रों में लागू आदर्श आचार संहिता अब प्रभावी नहीं रहेगी।
आयोग ने आदर्श आचार संहिता हटाने के संबंध में बुधवार को अधिसूचना संख्या एसईसी.83/2022/253 जारी की। इसके तहत 07 अक्टूबर, 2026 से तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

