home page

शिवस्थान पुलिस चौकी के भीतर सामूहिक हमला, तीन लोग घायल

 | 
शिवस्थान पुलिस चौकी के भीतर सामूहिक हमला, तीन लोग घायल


नगांव (असम), 26 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिले में एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस पिकेट के भीतर ही तीन लोगों पर एक समूह द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि घायलों की पहचान दीपज्योति सैकिया, दीपांकर सैकिया और पवित्र सैकिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदिग्ध लोगों के एक समूह ने लोहे के पाइप से तीनों पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला शिवस्थान पुलिस चौकी परिसर के भीतर ही हुआ, जिससे यह सवाल उठता है कि सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की घटना कैसे हुई।

घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान अबू बक्कर हुसैन, इकरामुल हुसैन और मुक्सिदुल हक के रूप में हुई है।

घटना के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश