हिमंत समेत चार विधायकों ने असमिया में, एक ने बोडो भाषा में ली शपथ
| May 12, 2026, 13:06 IST
गुवाहाटी, 12 मई (हि.स.)। असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा समेत कुल चार विधायकों ने असमिया भाषा में शपथ ली, जबकि एक विधायक ने बोडो भाषा में शपथ ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री एवं रामेश्वर तेली, अजंता नेओग तथा असम गण परिषद (अगप) के विधायक अतुल बोरा ने असमिया भाषा में शपथ ग्रहण किया, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विधायक चरण बोडो ने बोडो भाषा में मंत्री पद के लिए शपथ पाठ किया।
शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री सफेद पायजामा कुर्ता पहनकर पहुंचे थे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

