प्रश्नकाल में अनुपस्थित रहने वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग
| Jul 13, 2026, 13:53 IST
गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कई विधायकों की अनुपस्थिति पर संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने सोमवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सदन का बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कई विधायक प्रश्न पूछने की सूचना देने के बावजूद प्रश्नकाल के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहते, जिससे विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित होती है।
पीयूष हजारिका ने ऐसे विधायकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
इस पर अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने सभी दलों के नेताओं से अपने-अपने विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

