home page

फकीराग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम

 | 
फकीराग्राम सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम


कोकराझार (असम), 18 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय दुर्गोत्सव के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच कोकराझार जिले के फकीराग्राम, शक्तिआश्रम, चिथिला और मयनागुड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है। पूजा पंडालों में शाम होते ही दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस बीच विधायक अरूप कुमार डे की धर्मपत्नी अत्रेयी दास ने भी दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान राजनेता विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके साथ विचार-विमर्श करते देखे जा रहे हैं।

राजनेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर आपसी सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव के वातावरण में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। साथ ही यह कामना कर रहे हैं कि शारदीय दुर्गोत्सव समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा