home page

मिजोरम में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, 10.56 लाख की गांजा जब्त

 | 
मिजोरम में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, 10.56 लाख की गांजा जब्त


आइजल, 11 अगस्त (हि.स.)। असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मिजोरम के सैतुअल जिले के कावलबेम इलाके में 18.520 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10.56 लाख बताई गई है।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की।

जब्त मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्गोपा पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश