home page

चुनाव 26: बरहमपुर में मुख्यमंत्री हिमंत ने किया चुनाव प्रचार

 | 
चुनाव 26: बरहमपुर में मुख्यमंत्री हिमंत ने किया चुनाव प्रचार


नगांव (असम), 06 अप्रैल (हि.स.)। असम में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम् पर पहुंच गई है। चुनाव में अब केवल दो दिन शेष हैं और राज्यभर में सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को बरहमपुर में भाजपा उम्मीदवार जीतू गोस्वामी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जीतू गोस्वामी को पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक मत मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले चुनाव में जीतू गोस्वामी को काफी कम वोट मिले थे, लेकिन इस बार जनता के उत्साह को देखकर साफ है कि उन्हें भारी समर्थन मिलेगा। मैं सबसे ज्यादा पसंद जीतू गोस्वामी को करता हूं।”

अपने संबोधन में सरमा ने विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असम जातीय परिषद ऐसे लोगों को टिकट देती है जिनकी पृष्ठभूमि संदिग्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि “बरहमपुर में बांग्लादेशी मियां राजेन गोहाईं को वोट देंगे, जबकि असमिया मतदाता जीतू गोस्वामी का समर्थन करेंगे।”

इसके अलावा, उन्होंने राजेन गोहाईं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें असम जातीय परिषद की बजाय कांग्रेस में होना चाहिए था।

मुख्यमंत्री के इन बयानों से चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश