home page

मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा दो लाख रुपये तय

 | 
मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा दो लाख रुपये तय


गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा दो लाख रुपये निर्धारित की है।

आयोग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सीमा मिसिंग स्वायत्त परिषद (निर्वाचन) नियम, 2005 के नियम 105 के तहत तय की गई है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि परिषद चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव प्रचार सहित चुनाव संबंधी गतिविधियों पर अधिकतम दो लाख रुपये खर्च कर सकेगा। उम्मीदवारों को निर्धारित खर्च सीमा के भीतर ही अपने चुनावी व्यय का प्रबंधन करना होगा।

आयोग ने यह निर्णय आगामी मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव की प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले प्रावधानों के तहत लिया है। इस अधिसूचना के साथ चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित हो गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश