उरियामघाट कर वसूली मामला: शरारती तत्व जिम्मेदार, नगा समुदाय नहीं : पीयूष हजारिका
| Jul 8, 2026, 17:24 IST
गुवाहाटी, 08 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि उरियामघाट सीमा क्षेत्र में प्रत्येक परिवार से ₹110 वसूलने की कथित कोशिश दो चिन्हित शरारती तत्वों की करतूत थी, इसे नगा समुदाय या नगालैंड सरकार से जोड़ना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि एनएससीएन/जीपीआरएन (निक्की) के नाम पर पत्र बांटने वाले दोनों आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस व सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों से कोई धनराशि वसूलने की सूचना नहीं मिली है, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

