अमृत परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
| Jul 14, 2026, 20:12 IST
गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री कौशिक राय ने मंगलवार को अमृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि अमृत 1.0 के तहत नगांव, डिब्रूगढ़ और सिलचर की तीन जलापूर्ति परियोजनाएं पूरी होकर संबंधित शहरी निकायों को सौंप दी गई हैं। वहीं, अमृत 2.0 के तहत राज्य में 23 जलापूर्ति, एक विकेंद्रीकृत मल उपचार तथा दो एसटीपी-सह-एफएसटीपी परियोजनाओं पर कार्य जारी है। मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षित पेयजल एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

