नगांव उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा, कांग्रेस के दूसरे या तीसरे स्थान पर रहेगी: पीयूष
नगांव (असम), 27 सितंबर (हि.स.)। असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने नगांव लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस दूसरे या तीसरे स्थान पर रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर झूठे वादों और बातों के जरिए लोगों से वोट मांगने का आरोप लगाया।
हजारिका ने कहा कि कांग्रेस बार-बार झूठ बोलकर लोगों से वोट मांगती है, जबकि भाजपा इस तरह की राजनीति नहीं करना चाहती। उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी और कांग्रेस दूसरे अथवा तीसरे स्थान पर रहेगी।
इस बीच, भाजपा की एक सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने भी सरकार को लेकर अपनी बात रखी। कुछ महिलाओं ने कहा कि पहले महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर महसूस करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वे अधिक साहस के साथ घर से बाहर निकल पा रही हैं।
सभा में शामिल एक महिला ने कहा कि यदि इस बार मियां मुस्लिम भाजपा को वोट देते हैं तो भविष्य में मियां समुदाय सुरक्षित रहेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

