मंत्री ने हेलीपैड टर्मिनल बिल्डिंग का किया निरीक्षण
इटानगर, 19 अगस्त (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के नागरिक उड्डयन और भूमि प्रबंधन मंत्री बालो राजा ने बुधवार को नाहरलगुन हेलीपैड टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा इसके प्रस्तावित उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, मंत्री ने हेलीपैड के आसपास चल रहे मुख्य बुनियादी ढांचा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रविवार बाजार के पास संकरी सड़क को चौड़ा करने के काम और हेलीपैड की बाउंड्री वॉल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
इस निरीक्षण में नागरिक उड्डयन आयुक्त ममता रिबा, नागरिक उड्डयन निदेशक स्टर्लिंग जामोह और नागरिक उड्डयन निदेशालय के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
दौरे के दौरान मंत्री बालो राजा ने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के पूरा होने से राजधानी क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और सुविधाएं बेहतर होंगी।
उन्होंने कहा कि नया बुनियादी ढांचा अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बेहतर पहुंच और सुविधा प्रदान करेगा और साथ ही राज्य भर में हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी बड़ा बढ़ावा देगा।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

