home page

जोराबाट में कृत्रिम बाढ़ के लिए मेघालय सरकार जिम्मेदार : मंत्री बिश्वजीत दैमारी

 | 
जोराबाट में कृत्रिम बाढ़ के लिए मेघालय सरकार जिम्मेदार : मंत्री बिश्वजीत दैमारी


गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार के मंत्री बिश्वजीत दैमारी ने आरोप लगाया कि मेघालय सरकार द्वारा यूएसटीएम को अवैध निर्माण की अनुमति दिए जाने के कारण जोराबाट और गुवाहाटी के कई इलाकों में कृत्रिम बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है। दैमारी आज असम विधानसभा के चालू बजट सत्र में भाग लेने जाते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दैमारी ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जहां कांग्रेस इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है, वहीं सरकार अवैध निर्माण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश