home page

मंत्री बिमल बोरा ने साहित्यकार कमला कांत मुसाहारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

 | 
मंत्री बिमल बोरा ने साहित्यकार कमला कांत मुसाहारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली


गुवाहाटी, 27 सितंबर (हि.स.)। असम के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम तथा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बिमल बोरा ने रविवार को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन बोड़ो भाषा-साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद एवं सांस्कृतिक संगठक कमला कांत मुसाहारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री बोरा दोपहर में अस्पताल पहुंचे और मुसाहारी के उपचार में लगे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य तथा चल रहे इलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बोड़ो साहित्य सभा के पूर्व महासचिव मुसाहारी के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बोरा ने साहित्यकार कमला कांत मुसाहारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश