home page

नवगठित कार्बी वेलफेयर ऑटोनॉमस काउंसिल के सदस्यों ने ली शपथ

 | 
नवगठित कार्बी वेलफेयर ऑटोनॉमस काउंसिल के सदस्यों ने ली शपथ


गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। नवगठित कार्बी वेलफेयर ऑटोनॉमस काउंसिल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गुवाहाटी के पंजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के बानीकांत काकती सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह में असम सरकार के जनजातीय कार्य (पी) एवं शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू की गरिमामयी उपस्थिति रही। परिषद के सदस्यों को असम सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की सचिव सुषमा हजारिका ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एल. स्वीटी चांगसान, आयुक्त एवं सचिव बिनीता पेगू तथा जनजातीय कार्य (पी) निदेशक उदयादित्य गोगोई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्मित कार्बी वेलफेयर ऑटोनॉमस काउंसिल कार्बी समुदाय के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी तथा राज्य में जनजातीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश