home page

लम्पी में जनगणना में मेघालय समर्थकों ने डाला व्यवधान

 | 
लम्पी में जनगणना में मेघालय समर्थकों ने डाला व्यवधान


गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। कामरूप जिले के लम्पी स्थित नोआपाड़ा एलपी स्कूल में चल रही जनगणना के दौरान कुछ मेघालय समर्थकों द्वारा कथित रूप से बाधा डालने का मामला सामने आया है।

गणना के दौरान गांव प्रधान चांकीओ मराक और आरथुच चांगमाई ने मेघालय पुलिस के साथ मिलकर गणना प्रक्रिया में कथित तौर पर हस्तक्षेप किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची असम पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश