home page

मेघालय के वाहनों को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया

 | 
मेघालय के वाहनों को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया


मेघालय के वाहनों को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया


मेघालय के वाहनों को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया


मेघालय के वाहनों को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका गया


गुवाहाटी, 20 अगस्त (हि.स.)। राजधानी शिलांग में खासी छात्र संगठन द्वारा बाइक रैली के दौरान बीते बुधवार को असम के वाहनों को निशाना बनाए जाने के बाद असम और मेघालय के बीच विवाद और तनाव बढ़ गया है। जिसके कारण मेघालय से गुवाहाटी की ओर आने वाले (खानापारा से जोराबाट सीमा) मेघालय के पंजीकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने व लौटाए जाने से आम नागरिकों के अलावा यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मेघालय में असम के वाहनों को निशाना बनाते हुए बीते बुधवार को किए तोड़फोड़ के बाद आज असम में मेघालय के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गयी है। असम के परिवहन संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा प्रतिक्रिया स्वरूप आज मेघालय के वाहनों को रोका जा रहा है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी टैक्सी विवाद सामने आया था उस दौरान मेघालय के कुछ संगठनों और टैक्सी यूनियनों (जैसे ऑल खासी मेघालय टूरिस्ट टैक्सी एसोसिएशन) द्वारा असम के पर्यटक वाहनों को मेघालय के पर्यटन स्थलों पर जाने से रोकने के नियम बनाए गए थे। उस समय भी विरोध में असम के मोटर परिवहन संगठनों (मोटर परिवहन सेवकर्मी सम्मिलित मंच) ने गुवाहाटी, जोराबाट और खानापारा के पास मेघालय नंबर के वाहनों को रोका था।

मेघालय में बीते बुधवार को हुई घटना के बाद आज गुवाहाटी के खानापारा और जोराबाट में वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के द्वारा मेघालय के वाहनों असम में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जिसके चलते सीमावर्ती इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। हालांकि, पुलिस बल दोनों राज्यों में तैनात है, बावजूद तनाव कायम है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी