मेघालय भी गुवाहाटी की बाढ़ के लिए जिम्मेदार : प्रद्युत बरदलै
गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। दिसपुर के विधायक प्रद्युत बरदलै ने शुक्रवार को कहा कि गुवाहाटी में बार-बार आने वाली बाढ़ के लिए पड़ोसी राज्य मेघालय भी जिम्मेदार है। विधायक असम विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचने के दौरान सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और भारी बारिश के दौरान कृत्रिम बाढ़ की स्थिति पैदा हो रही है।
बरदलै ने कहा कि राज्य सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कब्जों के कारण ही गुवाहाटी में कृत्रिम बाढ़ का स्वरूप लगातार भयावह होता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को असम में देर शाम से रात तक हुई मुसलाधार बरसात के चलते अधिकांश इलाकों में भारी जलजमाव की स्थित उत्पन्न हो गयी। जिसके चलते लोगों भारी मुसिबतों का सामना करना पड़ा। वाहनों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

