home page

तामुलपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

 | 
तामुलपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


तामुलपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


तामुलपुर (असम), 20 मई (हि.स.)।तामुलपुर जिला में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त चिमी करण ने की।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती, अतिरिक्त जिला आयुक्त डॉ. दीपांकर नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अवैध पार्किंग, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग तथा आबकारी विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने, सड़क संकेतक लगाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला आयुक्त चिमी करण ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा