home page

नशा नियंत्रण को लेकर तामुलपुर जिला प्रशासन सख्त

 | 
नशा नियंत्रण को लेकर तामुलपुर जिला प्रशासन सख्त


तामुलपुर (असम), 20 मई (हि.स.)।तामुलपुर जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को एनकॉर्ड समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त चिमी करण ने किया। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एसएसबी, एनसीबी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में जिला में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर नियंत्रण, जनजागरूकता अभियान तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला आयुक्त ने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यवाही तेज करने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमन चक्रवर्ती तथा अतिरिक्त जिला आयुक्त डॉ. दीपांकर नाथ भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा