home page

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रगति की समीक्षा, मंत्री अशोक सिंघल ने दिए निर्देश

 | 
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रगति की समीक्षा, मंत्री अशोक सिंघल ने दिए निर्देश


गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अशोक सिंघल ने सोमवार को असम सचिवालय में विभाग के अधीन विभिन्न संस्थानों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों, राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यों, शिक्षक-कर्मचारी नियुक्ति तथा चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अटल अमृत अभियान, अस्पताल निर्माण परियोजनाओं, कैंसर उपचार सेवाओं के विस्तार, स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार तथा आयुष संस्थानों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

मंत्री सिंघल ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश