home page

मयंक चक्रवर्ती को शतरंज में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए असम गौरव 2025

 | 
मयंक चक्रवर्ती को शतरंज में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए असम गौरव 2025


गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कामरूप (मेट्रो) के मयंक चक्रवर्ती को खेल (शतरंज) श्रेणी में प्रतिष्ठित असम गौरव 2025 पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मयंक चक्रवर्ती ने अपनी असाधारण उपलब्धियों से असम सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वह पूर्वोत्तर भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर हैं। इसके अलावा, वह इस क्षेत्र के अब तक के सर्वोच्च फिडे रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भी हैं।

मयंक तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सात पदक भी जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असम तथा पूर्वोत्तर की पहचान को और मजबूत किया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश