मैट्रिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं की तारीखें होंगी पुनर्निर्धारित
| Sep 8, 2026, 17:22 IST
गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम में मैट्रिक (दसवीं) और उच्चतर माध्यमिक (बारहवीं) की अंतिम परीक्षाओं की समय-सारणी पुनर्निर्धारित की जाएगी। बाढ़ और जनगणना संबंधी कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दसवीं कक्षा की नियमित पढ़ाई 22 फरवरी, 2027 तक और बारहवीं कक्षा की नियमित पढ़ाई 8 मार्च, 2027 तक जारी रहेगी। इसके बाद परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी की जाएगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

