माटी बचाओ, जाति बचाओ यात्रा शुरू, कांग्रेस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला
गुवाहाटी, 05 फरवरी (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एंव सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद “माटी बचाओ, जाति बचाओ” और “समय परिवर्तन” यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के पहले दिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ी कथित जमीन और संपत्ति के मुद्दों को जनता के सामने उठाया, जिसमें अमीनगांव स्थित बंद्या इंटरनेशनल स्कूल का मामला भी शामिल रहा।
कांग्रेस ने राजीव भवन से दस विशेष एलईडी वाहनों को “संकल्प यात्रा” के तहत रवाना किया, जो राज्यभर के जिलों में जाएगी। इस दौरान सोनापुर के जुबीन क्षेत्र में श्रद्धांजलि अर्पित कर गायक जुबीन गर्ग को शीघ्र न्याय देने की मांग की गई।
यात्रा के क्रम में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की पत्नी के स्वामित्व वाले न्यूज लाइव कार्यालय, मैकडॉनल्ड्स आउटलेट और मंत्री अशोक सिंघल के प्रोटेक पार्क के सामने प्रदर्शन किया। जालुकबाड़ी, मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में “देशतकै मामी डांगर नहय” और “लैंड प्रीडेटर, बेवेयर” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

