मठघरिया के भयावह दुर्घटना के आरोपित शमिम अहमद को मिली जमानत
गुवाहाटी, 15 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के मठघरिया इलाके में बीते 25 अप्रैल, 2026 को हुए भयावह सड़क दुर्घटना के मुख्य आरोपित शमिम अहमद को अदालत से जमानत मिल गई है। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। घटना के 48 घंटे बाद उसे डिब्रूगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि हादसे से पहले शमिम अहमद ने गुवाहाटी के एक बार में देर रात तक पार्टी की थी। बताया गया है कि वह रात करीब तीन बजे तक तीन युवतियों के साथ मौजूद था और इस दौरान लगभग 19 हजार रुपये की शराब की पार्टी की गई थी।
दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

