home page

असम में जनगणना 2027 के लिए मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 | 
असम में जनगणना 2027 के लिए मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


गुवाहाटी, 12 जून, (हि.स.)। असम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। भारतीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई), गुवाहाटी में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों एवं जनगणना निदेशालय के कुल 59 मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया।

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अब राज्यभर में 1,109 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देंगे, जो आगे 83,535 गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम में जनगणना की अवधारणाओं, फील्ड प्रक्रियाओं, पर्यवेक्षण व्यवस्था तथा हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में जनगणना निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी विश्वजीत पेगू ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उच्च गुणवत्ता एवं एकरूप प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पार्थ पेगू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश