सोनारी में रेलवे का व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान
| Jun 30, 2026, 18:52 IST
चराईदेव (असम), 30 जून (हि.स.)। असम के सोनारी के सफ्राई क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, रेलवे की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
प्रशासन ने कहा कि रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

